Bokaro News: गीता गायन में चास के तीन विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
बोकारो, अक्टूबर 24 -- राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए चास के तीन विद्यार्थी Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय गीता गायन प्रतियोगिता 2026 में चिन्मय मिशन, चास के तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के बाद तीनों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे चिन्मय परिवार में हर्ष का माहौल है। चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेंट्रल चिन्मय मिशन ट्रस्ट, मुंबई की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके तहत चिन्मय मिशन, चास ने क्षेत्र के करीब 50 विद्यालयों के 15 हजार विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें अध्याय की ऑडियो क्लिपिंग और श्लोकों की डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई। जरूरत के अनुसार विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.