Bokaro News: गागी हाट में डीएपी खाद से लदा ट्रक नाली में फंसा, टला बड़ा हादसा
बोकारो, जुलाई 29 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। बुंडू पंचायत के बाजार टांड स्थित गागी हाट शॉपिंग सेंटर में बुधवार सुबह डीएपी खाद से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नाली में फंस गया। हादसे में नाली का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रक (जेएच 09 एडी 9869) चास के जोधाडीह मोड़ स्थित एक बीज भंडार से डीएपी खाद लेकर पेटरवार पहुंचा था। बाजार टांड में वाहन को घुमाने के दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक नाली को तोड़ते हुए उसमें जा फंसा। घटना के समय गागी हाट में किसानों और व्यापारियों की काफी भीड़ मौजूद थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक पलट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में ट्रक में लाया गया डीएपी खाद क्षेत्र के विभिन्न खाद-बीज दुकानों में पहुंचाया गया। इधर, क्षतिग्रस्त न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.