बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। स्वस्थ भारत मिशन के तहत गुरुवार को प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित गागी हाट बाजार टांड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने किया। इस दौरान गागी हाट क्षेत्र में फैली गंदगी को जेसीबी मशीन की मदद से साफ कराया गया तथा ट्रैक्टर के माध्यम से कचरे को निर्धारित स्थान पर ले जाकर निस्तारित किया गया। मुखिया निहारिका सुकृति ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान यह पाया गया कि दुर्गा मंदिर तेनुचौक के समीप होटल संचालक, फल विक्रेता और गुपचुप विक्रेताओं द्वारा सड़क किनारे गंदगी फैलाई जा रही है। इसके कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Katihar News: अतिक्रमण एवं प्लास्टिक ...