Bokaro News: गागी हाट के विवाह मंडप में फिर तोड़फोड़, बल्ब और होल्डर क्षतिग्रस्त
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित गागी हाट में नवनिर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स सह विवाह मंडप में असामाजिक तत्वों की ओर से तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। 28 अक्टूबर की रात अज्ञात लोगों ने विवाह मंडप के हॉल का दरवाजा तोड़कर बल्ब और होल्डर क्षतिग्रस्त कर दिए। हालांकि, पंखे सहित अन्य सामान चोरी होने से बच गए। लगातार दूसरी बार इस परिसर को निशाना बनाए जाने से सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना की सूचना मिलने पर बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति घटनास्थल पर पहुंचीं और मार्केट कॉम्प्लेक्स सह विवाह मंडप का जायजा लिया। उन्होंने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि यह सार्वजनिक संपत्ति है और इसकी सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आवश्यक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.