Bokaro News: गांधी जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश
बोकारो, अक्टूबर 2 -- Bokaro News: दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर कक्षा छह से आठवीं के विद्यार्थियों ने प्रेरणादायी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गांधीजी के जीवन एवं विचारों पर भाषण, कविता-पाठ और पीपीटी प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी और गांधीजी के सिद्धांतों का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने गांधीजी की वेशभूषा धारण कर उनके व्यक्तित्व और सहयोगियों की झलक भी दिखाई। गांधीजी के जीवन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान को भी प्रमुखता दी गई। विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने, श्रमदान में भाग लेने और स्वच्छ भारत के संकल्प को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.