Bokaro News: गांधी जयंती पर ईएसएल स्टील का वॉकथॉन
बोकारो, अक्टूबर 2 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। गांधी जयंती के अवसर पर ईएसएल स्टील लिमिटेड की ओर से गुरुवार को जीरो हंगर वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के कर्मचारियों, उनके परिजनों और अन्य प्रतिभागियों समेत 500 से अधिक लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक करना था। अभियान के तहत प्रतिभागियों द्वारा तय प्रत्येक किलोमीटर की दूरी के बदले एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन जरूरतमंदों तक नंद घर और पशु देखभाल से जुड़ी पहलों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत ईएसएल स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रविश शर्मा के संबोधन से हुई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: गांधी-शास्त्री जयंती पर झामुमो ने दी श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.