बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आद्राकुड़ी पंचायत कार्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीएलबी देवदास पांडे ने किया। ओपी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पासवान ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से यातायात नियमों का पालन करने, मोबाइल का सुरक्षित उपयोग करने तथा साइबर अपराध और ठगी से सतर्क रहने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तत्काल संबंधित माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि भवानी महतो, ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी विद्यारानी, बसु गोराय, कलाचंद गोराई, आलोक प्रमाणिक, उपमुखिया कार्तिक रजक ने सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और कानूनी जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह भी...