बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र के चलकरी कॉलोनी स्थित सीसीएलकर्मी सुखदेव कुमार के बंद आवास में सोमवार की रात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर लिया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व अन्य सामानों को खंगालते हुए सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी लेकर निकल गए। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस पहुंची। बोकारो से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सीसीएल ढोरी एरिया अंतर्गत एएओडीएसीएम यानी अमलो परियोजना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत सुखदेव कुमार ने बताया कि 3 अगस्त की देर शाम मां अचानक तबीयत खराब होने की सूचना मिली। इसके बाद वे पूरे परिवार के साथ सियालजोरी थाना क्षेत्र के माचाटांड़ स्थित अपने पैतृक गांव चले गए थे। मंगलवार सुबह घर में काम करने वाली दाई जब आवास पहुंची तो उसने देखा कि मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था, ...