Bokaro News: गांगजोरी में जर्जर बिजली तार और खंभों से हादसे का खतरा
बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: जरीडीह प्रखंड के गांगजोरी गांव में 11 हजार वोल्ट के जर्जर बिजली तार और झुके खंभे हादसों को आमंत्रित कर रहे हैं। मुख्य चौक से मुख्य सड़क के ऊपर तक बिजली के तार झूल रहे हैं। वहीं, चौक के पास कई बिजली के खंभे भी जर्जर स्थिति में हैं। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। गांव के समाजसेवी धीरेन महतो ने बताया कि जर्जर तार कई बार गिर चुके हैं। इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई है। उन्होंने विभाग और विधायक को पत्र सौंपकर पुराने तारों की जगह केबल लगाने तथा नए बिजली के खंभे स्थापित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: खेत में हादसे को दावत दे रहा हाई टेंशन विद्युत तार उन्होंने बताया कि मामले में विद्युत कर्मियों ने सर्वे भी किया है, लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। गांगजोरी का मुख्य चौक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.