बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: गर्री पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कसमार टू में पिछले दो माह से बंद पड़े चापानल की मरम्मती पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार ने सोमवार को करवाई। इस विद्यालय में चापानल खराब रहने से विद्यालय में एमडीएम से लेकर बच्चों व शिक्षकों को पेयजल के लिए काफी परेशानी हो रही थी। इस विद्यालय के प्राचार्य धनेश्वर मांझी ने दो दिन पूर्व गर्री पंचायत के पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सिकंदर कपरदार को समस्या से अवगत कराते हुए चापानल मरम्मती का अनुरोध किया। इस पर त्वरित पहल करते हुए सिकंदर कपरदार ने विभागीय एसडीओ को मामले से अवगत कराया। इस पर विभागीय आदेश के बाद सोमवार को उक्त विद्यालय में दो माह से बंद पड़े चापानल की मरम्मती कर नल के कई पाइप, हैंडल व अन्य जरूरी कल पुर्जे बदलकर पेयजलापूर्ति बहाल की गयी। इस पर विद्यालय परिवार ने...