बोकारो, अगस्त 10 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। बोकारो के सेक्टर-12, सेक्टर-6 और पुपुनकी क्षेत्र में गरगा नदी के किनारे अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अंचल प्रशासन ने नदी के करीब 20 किलोमीटर हिस्से का जियोटैग कराने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- गरगा नदी की जमीन का होगा चिन्हांकन, सीओ ने दिए घेरा नंबर अंकित करने के निर्देशअतिक्रमण की पहचान इस बाबत सीओ सेवा राम साहू ने कहा कि जियोटैगिंग के माध्यम से नदी की वास्तविक स्थिति, किनारे की जमीन और आसपास हुए निर्माण की डिजिटल तस्वीर तैयार की जाएगी। इससे अतिक्रमण वाले स्थानों की पहचान करने और भविष्य में होने वाले अवैध कब्जे पर नजर रखने में मदद मिलेगी। संबंधित क्षेत्रों में नदी की सीमा और आसपास की भूमि का सर्वे भी किया जा सकता है। प्रशासन का मानना है कि जियोटैगिंग से नदी क्षेत्र की निग...