Bokaro News: गरगा नदी किनारे लगे बिजली खंभों को हटाने की मांग तेज, करंट हादसे की आशंका
बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास की गुजरात कॉलोनी सहित गरगा नदी के किनारे एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में लगे बिजली के खंभों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग क्षेत्रवासियों ने तेज कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी के मुहाने पर लगे बिजली पोल और तार बरसात के दिनों में खतरे का कारण बन जाते हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने पर पानी खंभों के निचले हिस्से तक पहुंच जाता है, जिससे तकनीकी खराबी के साथ करंट फैलने की आशंका बनी रहती है। निवासियों के अनुसार तेज हवा और बारिश के दौरान तारों के आपस में टकराने से शॉर्ट सर्किट तथा इंसुलेटर फटने जैसी घटनाएं भी होती हैं। पूर्व पार्षद वंदना शर्मा ने बताया कि इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपकर नदी क्षेत्र से बिजली खंभों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.