Bokaro News: गरगा नदी किनारे बनेगा नया पावर सब-स्टेशन
बोकारो, जुलाई 14 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास, बाइपास और बारी कोपरेटिव क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बिजली संबंधी समस्याओं से बड़ी राहत मिलने वाली है। बढ़ती आबादी और तेजी से बढ़ रही बिजली खपत को देखते हुए बिजली विभाग ने गरगा नदी के समीप नया पावर सब-स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। वर्तमान में चास और बारी कोपरेटिव क्षेत्र में लो-वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती तथा ओवरलोडिंग के कारण बार-बार पावर ट्रिपिंग जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। नया सब-स्टेशन बनने से बिजली लोड का बेहतर वितरण हो सकेगा और मौजूदा सब-स्टेशनों पर पड़ रहा अतिरिक्त दबाव भी कम होगा। इससे तकनीकी खराबियों में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.