Bokaro News: गरगा नदी अतिक्रमण पर सख्त हुआ प्रशासन, एक सप्ताह में मांगी जांच रिपोर्ट
बोकारो, जुलाई 21 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। गरगा नदी और सिंगारी जोरिया के किनारे हुए अवैध कब्जों को लेकर चास अंचल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
अवैध कब्जों के खिलाफ रिपोर्ट अंचलाधिकारी सेवा राम साहू ने जांच के लिए गठित विशेष टीम से एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। टास्क फोर्स में हल्का-3 के राजस्व उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, हल्का-7 के राजस्व उप निरीक्षक आनंद भारती, अंचल निरीक्षक एवं अमीन शामिल हैं। टीम को नदी क्षेत्र का डिजिटल एवं भौतिक सीमांकन कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। सीओ ने पूर्व में हुई मापी, चिन्हित अतिक्रमणकारियों और उनके खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा भी मांगा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की दंडात्मक कार्रवाई तय की जाएगी। जानकारी के अनुसार गरगा नदी के लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र में बड़े पैमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.