बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: बोकारो,वरीय संवाददाता। विगत दो दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद गरगा डैम का जलस्तर बढ़ने पर फाटक खोल दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जल स्तर बढ़ने पर कनहर बांध के खुले 13 फाटकस्थिति की गंभीरता फाटक खोले जाने के बाद गरगा नदी उफान पर है। पानी का लेबल फिलहाल 765 फीट है। नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। बीएसएल प्रबंधन ने स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। बीएसएल प्रबंधन के अनुसार, लगातार बारिश जारी रहने और डैम में पानी का स्तर बढ़ने की स्थिति में गरगा डैम के अन्य फाटकों को भी अधिक खोला जा सकता है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: तेनु डैम के फाटक खुलने से दामोदर लबालबनिवासियों की सुरक्षा इससे गरगा नदी में पानी का प्रवाह और बढ...