Bokaro News: गरगा डैम का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे
बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: बोकारो। गरगा डैम का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान से 0.6 फीट नीचे रहा। पूर्वाह्न 11 बजे डैम का जलस्तर 766.4 फीट दर्ज किया गया, जबकि खतरे का स्तर 767 फीट निर्धारित है। सुबह से जलस्तर लगभग स्थिर बना हुआ है। चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा ने बताया कि नियंत्रित जल निकासी के लिए गरगा डैम के गेट नंबर-3 को करीब पांच इंच खोला गया है। डैम के जलस्तर और जल प्रवाह की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थिति के आकलन के आधार पर गेट का संचालन आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया जाएगा। प्रशासन ने जलस्तर में होने वाले बदलाव पर निगरानी बनाए रखी है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: तीन दिन की बारिश से बोकारो-चास बेहाल, गरगा डैम का फाटक खुला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.