बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: चंदनकियारी प्रखंड के गम्हरिया में 15वें वित्त आयोग मद (स्वास्थ्य विभाग) से स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा सांडबोआ में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक के पुत्र मुकेश कांत रजक ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गम्हरिया में स्वास्थ्य केंद्र भवन बनने से आसपास की कई पंचायतों के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की परेशानी कम होगी। इस अवसर पर कहा गया कि जनता की सुविधा, स्वास्थ्य, शिक्षा और क्षेत्र का समग्र विकास प्राथमिकता में है। चंदनकियारी विधानसभ...