Bokaro News: गणेश महोत्सव में दिखेगा लाल किला व इंडिया गेट का प्रारूप
बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: गणेश मंडली की ओर से इस वर्ष गणेश महोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। सेक्टर चार स्थित हर्षवर्धन प्लाजा में आयोजित होने वाले महोत्सव के लिए पंडाल का प्रारूप लाल किला की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही परिसर में इंडिया गेट का प्रारूप भी बनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंडली के सदस्यों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडली के अनुसार पंडाल व अन्य सजावट पर 10 लाख रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। लाल किला व इंडिया गेट के प्रारूप के माध्यम से देश की ऐतिहासिक धरोहर की झलक श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी। गणेश महोत्सव 14 से 20 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। मंडली के अध्यक्ष डब्बू सिंह ने बताया कि इस बार बोकारोवासियों के लिए गणेश महोत्सव को विशेष बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पूजा पंडाल के साथ आकर्षक सज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.