Bokaro News: गणेश पूजा को लेकर बोकारो में जोर-शोर से चल रही तैयारी
बोकारो, सितम्बर 11 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो में गणेश पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समितियों की ओर से तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। सेक्टर-4 सिटी सेंटर में इस बार ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। वहीं मजदूर मैदान में पारंपरिक रूप से पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां गणेश पूजा के साथ भव्य मेले का भी आयोजन होगा। मेले में कई तरह के मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे। आयोजन स्थल पर आकर्षक झूले लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक झूला पहली बार बोकारो में लगाया जा रहा है। इधर, सेक्टर-2 स्थित श्रीगणेश मंदिर में भी पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर में पिछले 30...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.