बोकारो, सितम्बर 4 -- Bokaro News: अंगवाली-फुसरो के बीच दामोदर नदी पुल के उतरी छोर के निकट बीते गुरुवार की रात एक युवक अनियंत्रित होकर अपनी बाइक सहित एक गड्ढे में जा गिरा और बुरी तरह चोटिल हुआ है। विक्की महतो नामक युवक बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो के सिंगारबेड़ा बस्ती का बताया जाता है, जो रात में छपरडीह से अपने घर जा रहा था। उसे घायल अवस्था में सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार उपरांत बोकारो स्थित निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...