Bokaro News: गंझूडीह में पानी-बिजली समस्या को स्वांग वाशरी गेट समीप प्रदर्शन
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: पानी-बिजली की जर्जर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर गोमिया प्रखंड के गंझूडीह गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को सीसीएल स्वांग वाशरी कार्यालय समीप विरोध प्रदर्शन किया। महिला-पुरुष ग्रामीण नारेबाजी करते हुए गंझूडीह से पुराना माइनस होते हुए स्वांग वाशरी परियोजना गेट समीप पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
ग्रामीणों की शिकायत ग्रामीणों ने बताया कि गंझूडीह गांव सीसीएल से विस्थापित गांव है। सीसीएल द्वारा ग्रामीणों के घर और जमीन अधिग्रहित किए जाने के बाद लंबे संघर्ष के पश्चात गांव में पानी-बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के तार लगाए गए करीब 35 वर्ष हो चुके हैं। लंबे समय से रखरखाव नहीं होने के कारण तार काफी जर्जर हो चुके हैं और आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.