Bokaro News: खेल के क्षेत्र में भी करियर बना सकते हैं: जयराम
बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: प्रखंड के स्व बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम नावाडीह में रविवार को पांच दिवसीय जेएलकेएम फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने किया। उद्घाटन मैच महली ब्रदर्स मकोली बनाम इलेवन ब्रदर्स डुमरी के बीच खेला गया। जिसमें इलेवन ब्रदर्स डुमरी ने दो गोल से जीत हासिल की। विधायक जयराम ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य खेल है और खिलाड़ियों को खेल भावना तथा अनुशासन के साथ खेलना चाहिए। यह भी कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपने करियर को संवार सकते हैं। साथ ही कहा ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। क्लब के अध्यक्ष संजय रॉय ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.