Bokaro News: खेत से घर आने के दौरान सर्पदंश से महिला की मौत
बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: दामोदा, प्रतिनिधि। दुग्दा थाना क्षेत्र के बेड़ा बस्ती में सांप के काटने से 65 वर्षीय विधि देवी की मृत्यु हो गई। महिला खेत से जंगल के रास्ते घर आ रही थी। उसी वक्त सांप ने डंस लिया। मृतका के परिजन विनोद टुडू ने बताया कि वह सुबह खेत की ओर गई थी। खेत के आसपास जंगली इलाका है। घर लौटते समय उनके पैर में सांप ने काट लिया। शुरुआत में उन्हें लगा कि किसी लकड़ी से चोट लगी है। इसलिए सांप के काटने का पता नहीं लगा पाईं। घर पहुंचने से पहले ही वह बेहोश होकर गिर गईं। परिजनों ने उन्हें उठाया तो उनके पैर में सांप के काटने का निशान देखा। उसी स्थान पर दर्द बढ़ने लगा और पैर में सूजन आ गया। आनन फानन में परिजन डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा ले गए। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल बोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.