Bokaro News: खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी
बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि।गोमिया प्रखंड की चुटे पंचायत में खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को मिट्टी की जांच, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), किसान समृद्धि योजना, कुसुम योजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) बबलू सिंह ने बताया कि खेत बचाओ अभियान 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रखंड की सभी पंचायतों में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है। उन्होंने किसानों से मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.