Bokaro News: खुदगड़ा पुस्तकालय का मना स्थापना दिवस
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: गोमिया। प्रखंड के हजारी पंचायत अंतर्गत खुदगड़ा गांव स्थित श्री श्री दुर्गा नवयुवक संघ पुस्तकालय का 68वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मुखिया तारामणि देवी, गांव के बुजुर्ग समाजसेवियों और क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने 68 मोमबत्तियां जलाए। मुखिया ने कहा कि पुस्तकालय का इतिहास गौरवशाली रहा है। समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किये। शंकर कुमार, बबलू प्रजापति, रोहित पासवान, शिशिर भोक्ता, अजीत प्रजापति, लखन ठाकुर, रामचंद्र स्वर्णकार सहित ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.