Bokaro News: खरीफ बीज वितरण में अनियमितता का आरोप, किसानों ने कृषि विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा
बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। खरीफ फसल के लिए बीज वितरण में कथित अनियमितता और बीज की कमी को लेकर चास प्रखंड के किसानों में भारी नाराजगी है। शुक्रवार को किसान नेता राकेश शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचकर कृषि विभाग की कार्यशैली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और शीघ्र बीज उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों का आरोप है कि बरसात का मौसम खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें अब तक आवश्यक बीज नहीं मिल पाया है। इससे धान समेत अन्य खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राकेश शर्मा ने कहा कि चास प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में किसान कई दिनों से कृषि कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.