बोकारो, सितम्बर 19 -- Bokaro News: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में शनिवार को गोमिया प्रखंड कार्यालय परिसर में झामुमो की ओर से एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। धरना में गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर विधेयक के खिलाफ झामुमो का जोरदार आंदोलनधरने का कारण मंत्री ने कहा कि संशोधन विधेयक के माध्यम से केंद्र सरकार झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। झारखंड, देश को खनिज संपदा देता है, इसलिए अपने प्राकृतिक संसाधनों पर पहला अधिकार राज्य की जनता का होना चाहिए। केंद्र सरकार का यह फैसला झारखंड के हित में नहीं है और इसे स्वीकार नही...