बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो परिसदन में शनिवार को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी एवं पीएसी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने की। बैठक में बोकारो विधायक श्वेता सिंह, जिला कांग्रेस प्रभारी संजय पांडेय तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मो. शमशेर आलम समेत जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का उद्देश्य विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के साथ संघर्ष करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने क...