बोकारो, सितम्बर 17 -- Bokaro News: करगली। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत 19 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल करगली में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। अभियान के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया जाएगा। इसका उद्देश्य रक्तदान के महत्व को समझाना और अधिक से अधिक को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। आयोजन में ईमानदारी, पारदर्शिता और विश्वास के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया जाएगा। बताया गया है कि एक यूनिट रक्त से तीन जीवन बचाने में मदद मिल सकती है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: रक्तदान से जरूरतमंद को मिलता जीवनदान: हंजुरा सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की ओर से शिविर में भाग लेकर रक्तदान करने ...