Bokaro News: क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में मेरिट अवार्ड समारोह
बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, चास में शुक्रवार को मेरिट अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 117 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें 42 विद्यार्थियों को मेरिट अवार्ड व छात्रवृत्ति, 75 को स्कॉलरशिप अवार्ड व 38 विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के प्राचार्य व डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के महासचिव बृजमोहन लाल दास ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में पद, प्रतिष्ठा और धन से अधिक महत्वपूर्ण एक अच्छा इंसान बनना है। विद्यार्थियों को सफलता के साथ अच्छे संस्कार, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को भी अपनाना चाहिए। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.