बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: क्रिसेंट पब्लिक स्कूल चास में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा व आत्मविश्वास को मंच देने के उद्देश्य से फैंसी ड्रेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमिक कोऑर्डिनेटर अक्षत गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, संवाद कौशल व सहयोग की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा चार तक के 161 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा में बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानी, कार्टून किरदार, प्रकृति, पशु-पक्षी, फल-सब्जियां व सामाजिक भूमिका से जुड़े पात्रों का रूप धारण कर अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू समेत कई महापुरुषों का किरदार निभाया। यह भी पढ़ें- ऑल सेंट...