बोकारो, अगस्त 28 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर पिपराटांड़ के समीप गुरुवार को कोयला लदे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चास थाना क्षेत्र के नेहाल मोड़ निवासी हराधन गोप के 24 वर्षीय पुत्र बिक्रम गोप उर्फ चीकू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बिक्रम गोप बाइक से उकरीद से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे कोयला लदे ट्रक संख्या डब्ल्यूबी-65सी-9349 के चालक ने तेज हॉर्न बजाया। इससे युवक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक की चपेट में आ गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पिपराटांड़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, डेढ़ घंटे जाम रहा एनएचघटनास्थल पर प्रतिक्रिया घटना के बाद...