Bokaro News: कोयला लदी रेलवे वैगन पर चढ़ी महिला करंट से झुलसी, मौत
बोकारो, नवम्बर 2 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। गोमो-बरकाकाना रेलखंड के गोमिया और जारंगडीह रेलवे स्टेशन के बीच कोयला लदे रेलवे वैगन पर चढ़ी एक महिला की करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। महिला रेलवे के ओवरहेड विद्युत तार (ओएचई) की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई थी। इलाज के दौरान रांची स्थित अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। घटना बीते शनिवार की है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का मायका पेटरवार थाना क्षेत्र है। महिला कोयला लदे रेलवे वैगन पर चढ़ गई थी। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। ऐसे में मालगाड़ी आगे बढ़ गई और गंभीर रूप से झुलसी महिला उसी तरह जारंगडीह तक जा पहुंची। जारंगडीह में आनन-फानन में उसे किसी तरह वैगन से नीचे उतारा गया और स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की स्थिति को देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.