Bokaro News: कोयला लदी बाइक से गिरकर ग्रामीण की मौत
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह बाजार गुरुद्वारा गली निवासी कमलेश रवानी के पुत्र रौशन रवानी (35 वर्ष) की गुरुवार को दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि वह बाइक से जलावन कोयला लेकर जा रहा था। इसी दौरान पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी गांव से आगे चांदो के समीप अचानक गिर गया और दब गया। मृतक के भाई बिट्टू कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जनों की मदद से उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया गया। यहां डॉ सुवेंदु शर्मा ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.