बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: बेरमो कोयलांचल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने को लेकर सीआइएसएफ सख्त हो गयी है।

सीआइएसएफ की कार्रवाई सीआइएसएफ करगली इकाई के कमांडेंट राज प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कोयला चोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान तेजी करने का निर्देश दिया गया है। स्पष्ट किया कि कोयला चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सीआइएसएफ एवं सीसीएल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी लगातार की जा रही है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कमांडेंट ने कहा कि कोयला चोरी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोयला चोरी की घटनाएं नहीं रुकी तो अभियान को और तेज करते हुए अतिरिक्त सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं इस दिशा में क्षेत्र की आम जनता से भी अभियान में सहयोग की अपील की। कहा कि य...