Bokaro News: कोयलांचल के मजदूरों की आवाज थे सूर्यनाथ सिंह
बोकारो, अक्टूबर 24 -- Bokaro News: श्रमिक जगत में कर्तव्य निष्ठा और श्रमिक हित के लिए दिन रात कार्यरत रहने वाले एचएमएस से संबद्ध जनता मजदूर संघ के रिजनल सचिव सूर्यनाथ सिंह कंपनी हित संरक्षक के रूप में जाने जाते थे। स्पष्टवादिता तथा निर्भीकता उनकी पहचान बन गई थी। यही कारण है कि कोल इंडिया प्रबंधन के सभी स्तर के अधिकारी उनका सम्मान करते थे। तब कहा जाता था कि जिसका कोई नहीं, उस श्रमिक को सहारा देने तथा उनका हक दिलाने का काम करते थे सूर्यनाथ बाबू। आगामी 28 अक्टूबर को इनकी 12वीं पुण्यतिथि करगली महिला मंडल (कल्याण मंडप) में मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाई जायेगी। इस दिन नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। गायक चांदी पाठक और जयप्रकाश चौहान के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान श्रमिक नेता बैजनाथ सिंह व इनमोसा के विजय कुमार सिंह सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.