बोकारो, नवम्बर 4 -- कोनार सीएचपी निर्माण पर ग्राम सभा Bokaro News: बेरमो प्रखंड के बेरमो पश्चिमी पंचायत सचिवालय में कोनार सीएचपी (कोल हैंडलिंग प्लांट) के निर्माण को लेकर ग्राम सभा की गई। अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के तहत आयोजित इस ग्राम सभा में ग्रामीणों ने परियोजना के समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। हालांकि, ग्रामीणों ने स्थानीय विस्थापितों के हितों की रक्षा, रोजगार में प्राथमिकता तथा निर्माण कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। ग्राम सभा में बरवाबेड़ा, कुरपनिया बस्ती एवं लोधरबेड़ा के संबंधित ग्रामीण रैयत शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि कोनार सीएचपी के निर्माण से क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके लिए परियोजना से प्रभावित एवं विस...