Bokaro News: कोनार नदी में बहे बुजुर्ग का 40 घंटे बाद भी सुराग नहीं
बोकारो, सितम्बर 24 -- Bokaro News: गोमिया के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के जोबेड़ा गांव निवासी 66 वर्षीय मुंद्रिका यादव के कोनार नदी के तेज बहाव में बहने के 40 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गुरुवार को प्रशासन के निर्देश पर गोताखोरों की टीम ने नदी में उतरकर उनकी तलाश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली थी। बताया गया कि मुंद्रिका यादव मंगलवार शाम कोनार नदी पार कर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गंडके गांव में करमा पर्व के अवसर पर आयोजित झूमर व विसर्जन देखने गए थे। बुधवार सुबह लौटने के दौरान नदी पार करते समय वह तेज धार की चपेट में आकर बह गए। नदी किनारे मछली पकड़ रहे कुछ युवकों ने उन्हें बहते देखा, लेकिन बचाव का प्रयास सफल नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलने पर आईईएल थाना प्रभारी श्यामल मंडल पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.