बोकारो, जुलाई 5 -- Bokaro News: बेरमो, प्रतिनिधि। कोनार डैम क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित और आकर्षक बनाने की दिशा में जहां एक ओर डीवीसी द्वारा प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वों ने डैम मार्ग पर हाल ही में लगायी गयी तिरंगा थीम आधारित सजावटी लाइटों को अज्ञात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। डीवीसी कोनार डैम परियोजना के एचओपी राणा रणजीत सिंह ने कोनार डैम क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर बेहतर पहचान दिलाने और आगंतुकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से डैम मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों के साथ ये आकर्षक लाइटें लगायी थीं। इसी बीच अज्ञात असामाजिक तत्वों ने लाइटों के तार काट दिये तथा कई उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में एचओपी ने क्षेत्रवासियों से सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा ...