Bokaro News: कोतरे बसंतपुर पचमो परियोजना की संपूर्ण कार्ययोजना समय से प्रस्तुत करें
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: सोमवार को बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में एम/एस केबीपीएमपीएल एवं सीसीएल के कोतरे बसंतपुर पचमो परियोजना से संबंधित समन्वय बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने संबंधित कंपनी को खनन गतिविधियों से लेकर खदान बंदी तक की संपूर्ण कार्ययोजना निर्धारित समय सीमा के साथ तैयार कर समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि परियोजना से जुड़े सभी कार्यों की स्पष्ट समयसीमा निर्धारित होनी चाहिए, ताकि भूमि सत्यापन, रैयतों के हित, रोजगार, मुआवजा एवं क्षेत्र के विकास से संबंधित विषयों पर समयबद्ध तरीके से निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कंपनी को प्रस्तावित विकास योजनाओं, गैर-खनन क्षेत्र में भूमि के उपयोग तथा खदान बंदी के बाद पुनर्वास एवं क्षेत्र के विकास की योजना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने को कहा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.