बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: डीसी व एसपी के निर्देशानुसार सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के प्रभावी अनुपालन व तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले के चास, माराफारी थाना क्षेत्र, नावाडीह, जागेश्वर बिहार में जांच व छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर तंबाकू उत्पादों की बिक्री तथा कोटपा-2003 के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 दुकानदारों व प्रतिष्ठानों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए Rs.4,300 का अर्थदंड वसूला गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को खुली सिगरेट की बिक्री नहीं करने तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित सभी वैधानिक प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने दुकानदारों एव...