Bokaro News: कॉलोनी के मतदाताओं का नाम एक ही वार्ड में जोड़ने की मांग
बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: चिराचास प्रतिनिधि। चिराचास के केके सिंह कॉलोनी के निवासियों की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में मतदाता सूची में कॉलोनी के मतदाताओं के नाम अलग-अलग अनुभाग और वार्ड में दर्ज किए जाने पर चिंता जताई गई। निवासियों ने बताया कि चुनाव आयोग के एसआईआर के दौरान सभी मतदाताओं ने केके सिंह कॉलोनी का पूरा पता दर्ज कर फॉर्म जमा किया था। इसके बावजूद प्रकाशित मतदाता सूची में कुछ नाम कुंज बिहार, आसियाना, गंधा जोड़, नवीन को-ऑपरेटिव सहित अन्य अनुभागों में दर्ज हैं। इस बाबत कालोनी निवासी नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि एक ही परिवार के सदस्यों के नाम भी अलग-अलग बूथों में कर दिए गए हैं। कॉलोनी वार्ड संख्या-2 में आती है, लेकिन कुछ मतदाताओं का मतदान केंद्र मध्य विद्यालय चिराचास और कुछ का डेमूडीह स्कूल, वार्ड-4 में बनाया गया है। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.