Bokaro News: कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुए पांच माह, फिर भी सदर अस्पताल का कमरा नहीं छोड़ रहा एसआरएल लैब
बोकारो, सितम्बर 15 -- Bokaro News: सदर अस्पताल परिसर में संचालित एसआरएल लैब का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुए करीब पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कंपनी ने अस्पताल का कमरा खाली नहीं किया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कमरा खाली करने और लैब में रखे सामान को हटाने के लिए तीन बार नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद कमरे पर कंपनी का कब्जा बना हुआ है। लैब के सभी कर्मचारी ताला बंद कर वहां से चले गए हैं, जिससे अस्पताल प्रबंधन को अपने स्तर से लैब के विस्तार में परेशानी हो रही है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि एसआरएल लैब को कमरा खाली करने के लिए तीन बार नोटिस दिया गया है। इसके बावजूद न तो सामान हटाया गया है और न ही कमरा खाली किया गया है। उन्होंने बताया कि कमरे पर ताला बंद है और लैब में काम करने वाले कर्मचारी भी वहां नहीं हैं। अस्पताल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.