Bokaro News: कैलाश नगर में महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव
बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: चास के कैलाश नगर कॉलोनी के वार्ड 11 में महिलाओं की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने उत्साह व उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को सुहाग की निशानी के रूप में चूड़ियां भेंट कीं। साथ ही भगवान भोलेनाथ से सभी महिलाओं के सुहाग की सलामती व परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के गीतों व खेलों से कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय व उत्साहपूर्ण बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं व पारंपरिक तरीके से पर्व का आनंद लिया। आयोजन में मोनी नारायण, सुनीता देवी, संगीता देवी, सुषमा देवी, विनीता सिंह, संगीता चौधरी समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सावन महोत्सव की तैयारियों को लेकर चित्रगुप्त महापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.