बोकारो, सितम्बर 24 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल, शहीद तिलका मांझी मेमोरियल अस्पताल एवं सामाजिक दायित्व विभाग की ओर से असर्फी अस्पताल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट, धनबाद के सहयोग से शुक्रवार को तारानारी उवि परिसर में निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। बताया गया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों में कैंसर की प्रारंभिक पहचान, समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...