बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: पेटरवार। प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत केवट में सोमवार की रात्रि में मनसा पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। बाहर से आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कलाकारों ने भक्ति गीत का ऐसा शमां बांधा की दर्शक झूमने पर विवश हो गए और देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भक्ति रस का आनंद लिया। इसके पूर्व  राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो केवट टोला में मां मनसा पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित जागरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की...