Bokaro News: केके सिंह कॉलोनी में सावन महोत्सव, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं महिलाएं
बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। केके सिंह कॉलोनी में सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसमें कॉलोनी की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में नृत्य, पारंपरिक एवं आधुनिक संगीत तथा लघु नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सावन के गीतों की मधुर धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और उत्सव का आनंद उठाया। पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ सावन की खुशियां साझा कीं। आयोजन को सफल बनाने में नीलू, डॉली, मोना, बबली, दीप्ति और किशोरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सहयोग से कार्यक्रम व्यवस्थित और मनोरंजक रहा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सावन महोत्सव में डीएनडी डांस एकेडमी ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कार्यक्रम मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.