बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। केके सिंह कॉलोनी में बुधवार को कॉलोनीवासियों की बैठक उमेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2025 की पूजा के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आगामी पूजा आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बेहतर आयोजन के लिए पुरानी पूजा कमेटी को भंग कर नई पूजा समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से उमेश प्रसाद को अध्यक्ष, राजू सिंह और एसके सिंह को उपाध्यक्ष, अजीत सिन्हा को सचिव, गंगा राम और टीके सिंह को उप सचिव तथा नरेश प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, अरुण कुमार त्रिपाठी को सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: तेनुघाट एफ टाइप चौक में दुर्गा पूजा की तैयारी बैठक में कॉलोनीवासियों ने पूजा को आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ सफल बनाने पर जोर दिया।

हिंदी हि...