Bokaro News: कूलिंग पौंड से लापता स्नातक छात्र का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
बोकारो, सितम्बर 12 -- Bokaro News: सेक्टर-4 पुलिस ने शुक्रवार को बीजीएच के विपरीत स्थित बीएसएल कूलिंग पौंड से एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान सेक्टर-9 के ग्यारह स्ट्रीट स्थित आवास संख्या 134 निवासी 20 वर्षीय स्नातक छात्र रोहन कालिंदी के रूप में हुई। रोहन गुरुवार शाम से लापता था। शुक्रवार को कूलिंग पौंड में युवक का शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
परिजनों की प्रतिक्रिया मृतक के मामा अशोक कालिंदी ने बताया कि रोहन परिवार में सबसे छोटा था और सिटी कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह काफी शांत रह रहा था। उन्होंने बताया कि जब भी रोहन किसी परेशानी में होता था, वह सेक्टर-4 स्थित उनके घर आया करता था। गुरुवार शाम घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा।
पुलिस की कार्रवाई परिजनों ने देर रात तक उसकी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.