Bokaro News: कुरपनिया का युवक एसबीआई में बना सीबीओ
बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: बेरमो प्रखंड के कुरपनिया दुर्गा मंदिर निवासी कमलेश प्रसाद व पुष्पा देवी के पुत्र अविनाश कुमार प्रसाद ने एसबीआई की सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अविनाशा ने 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, बोकारो थर्मल से पूरी की। इसके बाद महेंद्रगढ़, हरियाणा से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। फिर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहे। सफलता पर जिप सदस्य टीनू सिंह, मुखिया कविता सिंह, डॉ केपी साह, आनंद सिंह, जाकिर हुसैन, दिलीप सिंह, राजू सिंह, सुशील सिंह, संतोष कुमार, चिंताराम, अवधेश प्रसाद, संजय हरि, अमित रवानी, मनोज झा, गौतम भट्टाचार्य, जी देवाशीष बनर्जी, शिवु डे, मैनाक मुखर्जी, खुर्शीद अख्तर, अहमद हुसैन आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.